ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इसको लेकर तनाव हो गया है। देहात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हैं। खानपुर विधायक के समर्थक भी जुटना शुरू हो गए हैं।वहीं घटनाक्रम को देखते हुए लंढौरा में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में लंढौरा में भी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से विधायक उमेश कुमार के घर पर जगह-जगह गोलियों के निशान बने हुए हैं और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
बता दें कि पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार में बीते लंबे से जुबानी जंग चल रही है. दोनों अक्सर एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे है. लेकिन अब बात गालीगलौज और मारपीट व गोलीबारी तक पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि रविवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ रुड़की गंगनहर किनारे स्थित खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुस गए और जमकर गाली गलौज की. विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में मौजूद लोगों ने जब प्रणव सिंह चैंपियन और उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने हमला कर दिया।
प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग भी की. इसके बाद प्रणव सिंह चैंपियन वहां से फारर हो गए।
 अपने कार्यायल पर फायरिंग की सूचना मिलते ही उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचेबताया जा रहा है कि उमेश कुमार ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कार्यालय की तरफ जाने ही वाले थे कि एसपी देहात समेत आसपास के थानों से पुलिस बल और एनपीआर पहुच गया. इसके बाद विधायक उमेश कुमार ने पुलिस को चेताया कि अगर चैंपियन को नहीं पकड़ा तो वह खुद ही अपना बदला लेने में सक्षम है. फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें :  प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दबोचा

You missed

error: Content is protected !!