ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फ्लाइओवर के नीचे एक कार में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक मूलरूप से हरिद्वार का रहने वाला था और इन दिनों देहरादून पुलिस लाइन में तैनात था।

सोमवार देर रात थाना बिहारीगढ़ इंस्पेक्टर जावेद खान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फ्लाइओवर के नीचे एक कार खड़ी देखी। कार के शीशे से अंदर झांककर देखा तो एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था।

पुलिस को शुरुआत में लगा कि युवक बेहोश है। पुलिस ने युवक को बमुश्किल कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान अनुज राणा पुत्र सतवीर सिंह नगला सलारू थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक उत्तराखंड पुलिस का सिपाही था, जो इन दिनों देहरादून पुलिस लाइन में तैनात था।

उनकी पत्नी भावना राणा ने पुलिस को बताया कि उनके पति अत्यधिक शराब पीने के आदी थे। पुलिस को शुरुआती जांच में लगा कि अत्याधिक शराब पीने की वजह से सिपाही की मौत हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सिपाही की मौत की वजह से हार्टअटैक आई है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में एआई आधारित फंड रेज़िंग और इन्वेस्टर पिच पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के गुर

You missed

error: Content is protected !!