ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न समूह ‘ग’ पदों की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विभागों में 2300 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

आयोग ने बताया कि वाहन चालक, सहायक लेखाकार, पशुधन प्रसार अधिकारी, सामान्य इंटर स्तरीय, स्नातक स्तरीय, आईटीआई/डिप्लोमा, विज्ञान एवं विशिष्ट अर्हता सहित कई संवर्गों के पदों के लिए विज्ञापन और परीक्षा तिथियां तय की गई हैं।

कार्यक्रम के अनुसार स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी, जबकि सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है। सामान्य इंटर स्तरीय (कनिष्ठ सहायक व अन्य) भर्ती परीक्षा 04 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। वहीं वन विकास निगम में स्केलर पदों तथा वन आरक्षी, पुलिस आरक्षी और स्पेशल टाइगर गार्ड जैसे पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नवंबर 2026 से शुरू होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी रिक्तियां और परीक्षा तिथियां फिलहाल अनंतिम हैं। विभागों से प्राप्त अधियाचन के आधार पर रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है तथा अपरिहार्य परिस्थितियों में विज्ञापन और परीक्षा तिथियों में संशोधन भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!