ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने रामनगर में किया कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण

रामनगर! राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आइकन बन चुकी एसिड अटै क सर्वाइवर कविता बिष्ट के कालूसिद्ध, गोगरा स्थित कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण किया।

वहां व्यवसायिक हुनर प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो रही महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। दिव्यांगों को हुनरमंद बनाने के उनके कार्य की सराहना करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड सरकार की डिजिटल सेवाओं पर बड़ा साइबर हमला,

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को दी जा रही सिलाई प्रशिक्षण, मोमबत्ती प्रशिक्षण, बैग प्रशिक्षण, गोबर से बनाए जा रहे उत्पादों को देखा। उन्होंने प्रशिक्षण दे रही महिलाओं से भी जानकारी पूछी।

महिलाएं व्यवसायिक प्रशिक्षण के बाद आत्मनिर्भर हो रही थी। आस-पास के क्षेत्रों में उनके उत्पादों को बाजार भी आसानी से मिल जाता है। एसिड अटैक सर्वाइवर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनका उद्देश्य है। लगातार वह इसके लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मौके पर उन्होंने इस दौरान आ रही दिक्कतों को भी बताया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि कविता आज पूरे देश की महिलाओं के लिए रोल माडल है। उन्होंने कहा कि कविता ने विषम परिस्थितियों के बावजूद आज अपने को स्थापित किया। सभी को उन पर गर्व है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 2 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि उनको हरसंभव मदद की जाएगी। किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह संपर्क करें उसका समाधान किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो भी करना होगा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज महिलाएं लगातार आर्थिक रुप से मजबूत हो रही है। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में महिलाएं सरकार के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ गौरव पंत सहित कई महिलाएं मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!