ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

नैनीताल स्थित Kumaun University Alumni Association के उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक Dr. Sher Singh Samant ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण किया। विभाग पहुंचने पर शिक्षकों एवं शोधार्थियों द्वारा उनका शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

डॉ. सामंत ने विभाग के हर्बेरियम, ग्लास हाउस और गार्डन का निरीक्षण किया तथा विभाग के विकास और शोध गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को हिमालयी जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी संरक्षण के महत्व पर भी जानकारी दी।

डॉ. सामंत ने वर्ष 1984 में वनस्पति विज्ञान विभाग से एमएससी की थी तथा बाद में फ्लोरिस्टिक विषय में पीएचडी पूरी की। वह नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज के फेलो, रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी के फेलो तथा लिलियन सोसाइटी ऑफ लंदन के फेलो रह चुके हैं। इसके अलावा वह पूर्व में हिमालयन एचएफआरआई शिमला के निदेशक भी रह चुके हैं। उनके 400 से अधिक शोध प्रकाशन प्रकाशित हो चुके हैं और उन्हें हिमालयन हैबिटेट इकोलॉजी का विशेषज्ञ माना जाता है।

इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, डॉ. हेम जोशी, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हिमानी, डॉ. प्रभा पंत, विशाल बिष्ट, लता नितवाल, शीतल कोरंगा सहित विभाग के कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!