ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चल रही कार्रवाई में हल्द्वानी से हुई गिरफ्तारी

कालाढूंगी। नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना कालाढूंगी में दर्ज FIR संख्या 37/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी पर आरोप है कि उसने वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। उपचार के दौरान दिल्ली स्थित Sir Ganga Ram Hospital में वैभव कुमार की मौत हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा आरोपी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिश के आधार पर आरोपी को देवलचौड़ रोड स्थित रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकुल जैन पुत्र रमेश चंद्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर

You missed

error: Content is protected !!