ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द नियुक्ति का दिया आश्वासन

सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द नियुक्ति की मांग उठाई

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार संबंधी जानकारी भी ली।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कैथ लैब शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली और अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है और इस मुद्दे को उन्होंने लगातार सदन में प्रमुखता से उठाया है। उनका कहना था कि कुमाऊं मंडल के लोगों को अब बेहतर हृदय उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिलेगी।

विधायक ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से कैथ लैब को जल्द पूर्ण रूप से संचालित करने की दिशा में तेजी से कार्य करने की अपील की। हालांकि उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान में कैथ लैब के संचालन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते यह सुविधा पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है और जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर कैथ लैब को पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : कोटाबाग रियाड गांव में शिक्षा और डिजिटल सुविधा को मिली नई उड़ान, मेधावी छात्र सम्मानित, स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर का शुभारंभ

You missed

error: Content is protected !!