ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में मंत्री पद के लालच देकर 3 विधायकों से करोड़ों रुपये की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस धोखाधड़ी में दो अन्य साथी भी शामिल थे, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी 

उधमसिंह नगर। प्रदेश के तीन विधायकों को फर्जी फोन कॉल कर खुद को गृहमंत्री अमित शाह का पुत्र बताकर मंत्री बनाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोपी को आखिरकार ऊधमसिंहनगर पुलिस और एसओजी टीम ने धर दबोचा। आरोपी ने खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेटा बताते हुए पार्टी फंड के नाम पर 3 करोड रुपए की मांग की थी।

3 करोड रुपए की मांग पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा को कुछ आशंका हुई और उन्होंने यह पूरा मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में लाते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा से इसकी शिकायत की।

इसके बाद इस मामले की तहरीर देकर इसमें मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी हवाला दिया था। विधायक को मंत्री पद का प्रलोभन देकर पैसे ठगने तथा बदनाम करने की मंशा की साजिश रचने के संबंध में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

जांच में एसओजी रुद्रपुर एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात मोबाइल नंबर की डिटेल के आधार पर उवैश अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी निधौली कला, थाना एटा जिला एटा उप्र हाल निवासी खोडा कलौनी बीरबल चौकी के सामने (हाजी इलियास के मकान में किराये पर) थाना खोडा जिला गाजियाबाद का नाम प्रकाश में आया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में उसके संभावित ठिकानों में दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर उवैश को ब्लाक रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्तों गौरव नाथ पुत्र बहादुर निवासी सपेरा बस्ती थाना गाजीपुर नई दिल्ली तथा प्रियांशु पंत निवासी फेस 3 मयूर विहार के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों के विधायकों को फोन कर उनसे मंत्री बनाने के नाम पर पैसे वसूलने का प्लान बनाया था। मना करने पर उनको बदनाम करने व फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग करने की योजना थी।

उत्तराखंड में आरोपियों ने रुद्रपुर विधायक, हरिद्वार में रानीपुर विधायक तथा नैनीताल विधायक को फोन किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं, 'वोकल फॉर लोकल' का दे रहीं संदेश

You missed

error: Content is protected !!