ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल, फिर लड़की ने कपड़े उतारे, शुरू किया गंदा खेल

अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर 23 लाख रुपए की ठगी

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ शहर में एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल कर व्यक्ति और युवती के अश्लील वीडियो बनाकर 23 लाख रुपए ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को चंदेरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि चित्तौड़गढ़ शहर निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई, जिसमें एक युवती अश्लील हालत में वीडियो कॉल पर नजर आ रही थी।

उसने प्रार्थी का वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसके बाद उनके नंबर पर अलग-अलग नंबरों से फोन पर धमकियां आने लगीं।

अज्ञात व्यक्तियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर आवेदक से अपने बैंक खातों में पैसे जमा करने को कहा।

जिस पर प्रार्थियों ने उनके खातों में करीब 23 लाख रुपए जमा करा दिए। मामले में उक्त थाने में मामला दर्ज कर जांच चंदेरिया थाना अधिकारी संजय शर्मा को दी गई. पुलिस ने इस मामले में शहडोल निवासी हिमांशु सोनवानी पुत्र जयराम को हिरासत में लिया है।

पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. चित्तौड़गढ़ पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 11 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!