ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व दर्जारज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में ओखलकांडा के ग्रामीणों  के प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन ।

 हरीश पनेरु ने प्रकरण की जाँच करते हुए चुनाव प्रक्रिया में अन्य जगह के कर्मचारी व अधिकारियों की  चुनाव ड्यूटी में लगाने का अनुरोध किया।

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में बड़ौन क्षेत्र पंचायत सीट से उम्मीदवार वचूली देवी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की।
उन्होंने ओखलकांडा ब्लॉक ऑफिस में कर्मचारियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं की शिकायत की।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में ओखलकाण्डा विकासखण्ड में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव में भारी धांधली की जा रही है।

धांधली का विशेष कारण यह है कि चुनाव डयूटी में लगे अधिकांश कर्मचारी एवं अधिकारी ओखलकाण्डा ब्लॉक में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के अधीन काम करते रहे हैं। उनके प्रभाव में आकर बचुली देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमाण गायब कर दिये गये हैं।

जिससे उन्हे निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश कैड़ा ही बन जाए व उसमें सम्मिलित भी होते दिख रहे हैं। ऐसे में पुरी चुनाव प्रक्रिया भारी अनियमितता हो रही हैं।
उक्त तथ्यों से आर०ओ० को अवगत कराने के बाद लगातार चुनाव धांधली किया जा रही है।

इसलिए निवेदन है कि उक्त प्रकरण की जाँच करते हुए चुनाव प्रक्रिया में अन्य जगह के कर्मचारी, अधिकारियों को लगाया जाए जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से नाबालिग छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, स्कूल गेट से युवक के साथ जाती दिखी; लाखों के जेवर और नकदी भी गायब

You missed

error: Content is protected !!