ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल के सुविख्यात विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज मे साप्ताहिक सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में ए एफ एस इंडिया संस्था के तहद आयोजित इस कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र के कुरगांव क्षेत्र में स्तिथ विराज श्री राम सेंटेनियल स्कूल से आईं कक्षा 8 से 12 की लगभग दस छात्राओं का दल शिक्षिका प्रीति क्षेत्री के साथ ऑल सेंट्स कॉलेज पहुंचा।

ये छात्राएं यहां एक सप्ताह के लिए ठेहरेंगी और कुमाऊँ की संस्कृति, यहाँ के लोगोँ का रहन सहन, खान पान इत्यादि से सांझा होंगी। साथ ही महाराष्ट्र से आई यह छात्राएं उत्तराखंड और महाराष्ट्र की समांताएँ व भिन्नताओं से भी रूबरू होंगी।

यह छात्राएं इस कार्यक्रम के तहद नगर व आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी और कुमाऊँ की जलवायु, जीव जंतु, संस्कृति, परंपरा, यहाँ के लोगों के रहन- सहन से रूबरू होंगी। 

यहाँ की बच्चियों को भी वे अपने क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत करायेंगी। इसके साथ साथ वह विद्यालय मे कराये जाने वाली अनेक गतिविधियों मे भी प्रतिभाग करेंगी।

ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा की चार दीवारों से बाहर बच्चों को अनुभव के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर उनका चौमुखी विकास करना है।
साथ ही दोनों विद्यालयों के बीच सांस्कृतिक विनिमय के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अवलोकन व अनुभूति से छात्राओं की सामाजिक, व्यवहारिक एवं बोध शक्ति का विकास करना है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 12 अगस्त

You missed

error: Content is protected !!