ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल: राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु की मेहनत लाई रंग, खनस्यु में लगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभहल्द्वानी के जंगल में खूनी टेरिटोरियल फाइट: दो नर बाघों की भीषण भिड़ंत में दोनों की मौत, उत्तराखंड में पहली बार सामने आया ऐसा मामलाकालाढूंगी : कोटाबाग रियाड गांव में शिक्षा और डिजिटल सुविधा को मिली नई उड़ान, मेधावी छात्र सम्मानित, स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर का शुभारंभसमान कार्य का समान वेतन और नियमितीकरण को लेकर ठेका कर्मचारियों ने बनाई रणनीति, देहरादून में संयुक्त मोर्चा की बैठकयुवक की धारदार हथियार से हत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला लहूलुहान शव
खबर शेयर करे -

ओयो होटल में प्रेमी ने प्रेमिका की बेरहमी से चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने शव बरामद कर जांच में जुटी

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी कथित प्रेमिका की ओयो होटल के कमरे में बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान 36 वर्षीय हरिनी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 25 वर्षीय यशस है।

दोनों बेंगलुरु के केंगेरी इलाके के निवासी थे. यह वारदात पूर्णप्रज्ञा लेआउट स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार देर रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद रविवार को हुआ. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

होटल के कमरे से शव बरामद

जानकारी के अनुसार, यशस और हरिनी के बीच प्रेम संबंध थे. शुक्रवार रात दोनों होटल के कमरे में पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि यशस ने हरिनी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हरिनी को कई बार चाकू मारा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद यशस मौके से फरार हो गया. होटल कर्मचारियों को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सुब्रमण्यपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

प्रेम प्रसंग  का मामला

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है. यशस को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं. होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है. सुब्रमण्यपुरा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययन

You missed

error: Content is protected !!