ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी परिवहन विभाग में आज ठप रहेगा कामकाज

रिपोर्ट – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने मंगलवार को परिवहन कार्यालय में कार्य बहिष्कार किया।

इस दौरान लाइसेंस समेत वाहनों से संबंधित सभी कार्य ठप रहे कर्मचारियों का कहना है कि जून माह में रूद्रप्रयाग में हुई दुर्घटना के मामले में परिवहन विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।

जिसमें दो मिनिस्ट्रियल व दो प्रवर्तन कर्मचारी शामिल हैं। निलंबित किये गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर परिवहन कार्यालय में मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ और प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के सदस्यों का विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सोमवार को कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया था वहीं आज पूरी तरह से कार्य ठप कर दिया है।

इस दौरान मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चौहान ने बताया कि चार दिन तक पूर्ण कार्य बहिष्कार के बाद भी यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए रणनीति बनाएंगे।

यह भी पढ़ें :  पहलगाम आतंकी घटना के बाद कुमाऊं में हाई अलर्ट, पर्यटकों और यात्रियों की सुरक्षा में उतरी पैरामिलेट्री फोर्स
error: Content is protected !!