ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

नैनीताल खुर्पाताल रूसी बाईपास के अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नेपाली मजदूर की मौत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  खुर्पाताल के रूसी बाईपास में वाहन की टक्कर लगने से नेपाली मूल के मजदूर घालय हो गया। घायल मजदूर को उसके अन्य साथियों द्वारा 112 कॉल कर मंगोली पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार को सूचित किया गया।

  आनन फानन में नैनीताल जिला हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के कुछ मजदूर काम खत्म होने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे तभी रूसी बाईपास की तरफ आ रहे तेज वाहन ने 40 वर्षीय धीरेंद्र रोकाया को टक्कर मार दी।

वह सड़क पर गिर पड़ा। सड़क में अचेत अवस्था मे पड़े मजदूर को हॉस्पिटल लाया गया जहां पर डॉ रिजवान ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर रिजवान ने बताया कि पुलिस कर्मी और उसके साथी खून से लतपत युवक को यहां लेकर आए थे ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक धीरेंद्र रोकया जो रूसी बाईपास में मजदूरी करता था। उसके साथियों द्वारा बताया गया कि तेज वाहन द्वारा उसे टक्कर मारी गई जिससे उसकी मौत हुई है।

वहीं अस्पताल के चिकित्सक ने भी बताया के मृत अवस्था मे धीरेंद्र को लाया गया। शव को मोर्चरी में रख गया है और कल उसका पोस्टमार्टम बाद ही रिपोर्ट का पता चल पाएगा।

मृतक के सिर पर चोट और चेहरा खून से लतपत है।

यह भी पढ़ें :  “जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”

You missed

error: Content is protected !!