ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

होली का त्यौहार तीन परिवारों के लिए रहा दुखद भरा,अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत

हल्द्वानी। होली की खुशियों के बीच तीन परिवारों के लिए होली का त्योहार दुखद भर रहा है. होली के मौके पर तीन अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हुई है. तीनों शवो को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।

पहला मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का राजीवनगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं निवासी 48 वर्षीय मालती देवी अज्ञात कारणों के चलते फंदे से झूल गई परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए लेकिन इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

दूसरी घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड निवासी 33 वर्षीय चंदन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

वह चाय की दुकान चलाते थे.वह बाजुठिया मुक्तेश्वर, रामगढ़ के रहने वाले थे. वहीं गौलापार निवासी 21 वर्षीय त्रिलोक सिंह बर्गली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

तबीयत बिगड़ने पर त्रिलोक को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया था जहां इलाज के दौरान त्रिलोक सिंह ने दम तोड़ा है।

यह भी पढ़ें :  रूसी बाईपास पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ हल्द्वानी मार्ग, 15 मिनट में पहुंची पुलिस-फायर-एसडीआरएफ टीम, आधे घंटे में बहाल हुआ वन-वे यातायात

You missed

error: Content is protected !!