ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में बाघ का हमला: ज्योलीकोट क्षेत्र में युवक की मौत, पुलिस-वन विभाग अलर्ट

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में बाघ के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भद्युनी, ज्योलीकोट निवासी 32 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट को 23 अप्रैल 2026 की रात बाघ ने अपना शिकार बना लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी मोर्चरी पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

साथ ही स्थानीय लोगों से भी सावधानी बरतने और जंगल क्षेत्रों में अकेले न जाने की अपील की गई है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी न्यायालय में हिंसा, वारंटी ने वकील को पीटा, दूसरे को दांतों से काटा

You missed

error: Content is protected !!