ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह अपनी कार्रवाइयों के कारण खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. दरअसल, उन्हें खबर मिली कि खुलेआम गाड़ियों में तेज आवाज में गाने चलाकर कुछ लोग शराब पी रहे हैं और वह लेडी सिंघम बनकर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई।

यहां उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली और देखा कि कुछ युवक खुलेआम कार में तेज आवाज में गाने बजाकर शराब पी रहे थे।

इसके बाद मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह का मानो पारा ही चढ़ गया. उन्होंने सभी को जमकर फटकार लगाते हुए ऐसे खुले में शराब पीकर शहर का माहौल खराब न करने की सख्त चेतावनी दी।

वह कहती हैं कि ये युवक कार के अंदर मौज मस्ती से पार्टी कर रहे हैं. इन्हें देखकर लग रहा है कि इन्हें पुलिस प्रशासन का कोई डर ही नहीं है. ऋचा सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवकों की सारी हेकड़ी निकाल दी और उनके होश ठिकाने ला दिए।

वहीं नगर निगम की टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें शराब की बोतल, गिलास सहित कई चीजें मिलीं. यह सभी लोग ठंडी सड़क स्थित नगर निगम की पार्किंग में गाड़ी लगाकर शराब पी रहे थे।

वहीं इसके बाद मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाकर इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर इनकी गाड़ी सीज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह लोगों को शहर का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा. समय-समय पर अभियान चला कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह कभी अतिक्रमण तो कभी चौड़ीकरण में कार्यवाही को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगात

You missed

error: Content is protected !!