ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऊधमसिंह नगर पुलिस ने गदरपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी करेंसी रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सेफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी के पास कुछ लोग भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही गदरपुर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और मुंतियाज तथा मनोज कुमार को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से बड़ी मात्रा में असली और नकली नोट बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में मामला नकली नोटों को बाजार में खपाने और आर्थिक अपराध से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि बरामद गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” अंकित नकली नोट रखे गए थे। इस तरीके से लोगों को धोखा देकर नकली नोटों को असली बताकर चलाने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा नकली नोटों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  Vidwan Dr. Kocharla Suresh Kumar Honoured With Bharat Book of World Records
error: Content is protected !!