ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सैनिक स्कूल भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों के लिए आवेदन शुरू, फटाफट भरें फॉर्म

नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने नियमित एवं संविदा आधार पर विभिन्न 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार पीजीटी (गणित), टीजीटी (हिंदी), टीजीटी (अंग्रेजी), टीजीटी (विज्ञान), नर्सिंग असिस्टेंट, पीटीआई/पीईएम-सह मैट्रन (महिला), बैंड मास्टर और चिकित्सा अधिकारी के एक-एक पद तथा टीजीटी (गणित) के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। यह नियुक्तियां प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए होंगी, जिन्हें आवश्यकता अनुसार तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन जमा करना होगा।

शैक्षिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक, स्नातकोत्तर, एमएससी, बीएड, बीपीएड, एमबीबीएस, नर्सिंग डिप्लोमा/डिग्री अथवा समकक्ष सशस्त्र बल योग्यता होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव एवं अन्य आवश्यक पात्रताओं का होना भी अनिवार्य है।

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक स्क्रीनिंग, लिखित/प्रायोगिक परीक्षा तथा साक्षात्कार शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 70,125 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित भर्ती अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।

आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और उसे लिफाफे में रखकर ‘प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल’ के पते पर डाक के माध्यम से भेज दें।

यह भी पढ़ें :  फर्जी करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, 4.54 करोड़ के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
error: Content is protected !!