ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास चार जनवरी की रात हुए बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और उसके बेटे जय बिष्ट के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपी संगठित गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के बल पर क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार यह गैंग मानपुर उत्तर क्षेत्र से संचालित होता था, जिसमें 24 वर्षीय जय बिष्ट गैंग लीडर और उसके पिता 52 वर्षीय अमित बिष्ट उर्फ चिंटू सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्र का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ हत्या, मारपीट, अवैध हथियार रखने, धमकी देने समेत कई संगीन धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद आरोपियों की अवैध संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की साजिश: पत्नी ने रची खौफनाक साजिश; पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

You missed

error: Content is protected !!