ब्रेकिंग न्यूज़

धामी सरकार ने महिलाओं को दी सौगात

अब बेटे के जन्म पर भी मिलेगी महालक्ष्मी किट

देहरादून।  धामी सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। धामी सरकार ने महिलाओं को अब दो बालक के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देगी। कैबिनेट बैठक में इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

शासन ने कैबिनेट के फैसले पर एक्शन लेते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। महिलाओं को अब बालक के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट दी जाएगी।

अगर किसी महिला को दो बालक होता है, तो भी उसे महालक्ष्मी किट दी जाएगी। प्रथम दो प्रसव पर उन्हें यह किट दी जाएगी। दो बच्चे चाहे बेटी हो या बेटी, पहले दो बेटी ही या पहले दो बेटे ही, तो भी महालक्ष्मी किट दी जाएगी। इसका अर्थ सीधा ये हुआ के पहले दो बच्चे पर महालक्ष्मी किट दी जाएगी।

इससे पहले पहली दो बेटी के जन्म पर ही यह किट दी जाती थी। अगर किसी महिला को पहली बार में बेटी और दूसरी बार में भी बेटी होती है तो उन्हें महालक्ष्मी किट दी जाती थी। लेकिन अब धामी सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया है। अब किसी भी दो बच्चे (दो प्रसव) के जन्म पर यह किट दी जाएगी।

गर्भवती महिलाओं को सहयोग देने और बेटी के जन्म को सकारात्मक बनाने के लिए सरकार ने महालक्ष्मी किट योजना शुरू की थी। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के जैसे ही महालक्ष्मी किट और नंदा गौरा योजना लिंग अनुपात को बेटियों और महिलाओं के हित में करने की कोशिश है।

बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी किट में माताओं के लिए 250 ग्राम बादाम गिरी, अखरोट, सूखे खुमानी, 500 ग्राम छुआरा, दो जोड़ी जुराब, स्कार्फ, दो तौलिये, शाल, कंबल, बेडशीट, दो पैकेट सैनेटरी नेपकिन, 500 ग्राम सरसों तेल, साबुन, नेलकटर आदि सामग्री शामिल है। बालिकाओं की किट में दो जोड़ी सूती व गर्म कपड़े, टोपी, मौजे, 12 लंगोट, तौलिया, बेबी सोप, रबर शीट, गर्म कंबल, टीकाकरण कार्ड, पोषाहार कार्ड आदि होता हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.