ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

उत्तराखंड के एक सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता निवासी दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर तैनात उत्तराखंड के NSG कमांडो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है मौत गोली लगने से हुई है जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा की जवान की 19 नवंबर को शादी होनी थी लेकिन उससे पहले परिवार वालों को उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. बताया जा रहा कि जवान का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात तक उसके गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह भंडारी पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे।

मृतक जवान के पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी भी पूर्व सैनिक रहे हैं 2 वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था, नरेंद्र भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी बिंदुखत्ता में ही कृषक है, जबकि मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी छोटी बहन हीरा भंडारी तथा मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार का उक्त दुखद समाचार सुनते ही रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिवार वालों तुम तारीख मंगलवार शाम बीच दिल्ली में ही फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से सम्भवतः उनकी मौत हुई हैं।

यह भी पढ़ें :  फोटोग्राफी एसोसिएशन ग्रीन सिटी हल्द्वानी की बैठक में फोटोग्राफरों की समस्याओं पर मंथन..

You missed

error: Content is protected !!