ब्रेकिंग न्यूज़

उच्च न्यायालय में बार एसोसिएशन सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला त्यौहार 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। उच्च न्यायालय के हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं उत्तराखंड में हर्षोल्लास से मनाए जाने वाला प्रकृति प्रेम, स्मृद्धि और हरियाली का प्रतीक पर्व हरेले के अवसर पर हाईकोर्ट बार सभागार में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को हरेले की बधाई दी।

     बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने बताया हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर हरेला पर्व को पर्यावरण प्रतीक के रूप में मनाने जाने का निर्णय लिया है ताकि उत्तराखंड की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

बार अध्यक्ष ने बताया उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हरेला पखवाड़े के तहत इस वर्ष नगर के आसपास के क्षेत्रों में लगभग 900 पेड़ लगाने का लक्षय रखा है ताकि नगर को हरा भरा रखने के साथ ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही—3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.