ब्रेकिंग न्यूज़

ओखलकाडा सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, एक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती, एक व्यक्ति के सही सलामत होने की खबर  है।

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल/ओखलकांडा। ओखलकांडा में पतलोट के पास छीडाखान जीप हादसे में 8 सवारियों की मृत्यु हो गई है, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासन, पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की गैरमौजूदगी में स्थानीय लोगों ने रैस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

       नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डालकन्या और छीडाखान के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल10 से 11 लोग सवार थे जिनमे से 8 की मृत्यु की पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने कर दी है।

जबकि दो घायलों का इलाज चलने की जानकारी दी जा रही है। घटनास्थल दूर होने के कारण जिला प्रशासन और रैस्क्यू टीमें घटनास्थल पर देर से पहुंच सकी। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित कर सवेरे 8 बजे पतलोट से कुछ दूर मीडार मोटर मार्ग पर  वाहन रोड से नीचे गिर गया है।  इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। आपदा प्रबंधन विभाग से उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार वाहन में मिले यात्रियों में से 8 की मौत हो गई है जबकि दो की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। शुरुआती दौर में हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में मिले थे।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत अन्य लोगों ने हादसे में दुख जताया है

 मृतकों में धनी देवी पत्नी रमेश चन्द्र उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम डालकन्या, तहसील खन्स्यू, जिला नैनीताल ।

 तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चन्द्र उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डालकन्या , रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम डालकन्या, तरुण पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद उम्र 05 वर्ष निवासी ग्राम डालकन्या, देवीदत्त पुत्र ईश्वरीदत्त उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम डालकन्या , नरेश पनेरू पुत्र श्री पूरन पनेरू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम डालकन्या, शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अधोड़ा, तहसील खन्स्यू, जिला नैनीताल , नरेश सिंह पुत्र श्री कुंवर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अधोड़ा।  

घायलों का विवरण : राजेन्द्र पनेरू पुत्र लालमणी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम डालकन्या, हेमचन्द्र पनेरू पुत्र किशनानन्द उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम डालकन्या।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.