ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले के सभी थानों को मालखानो में लंबित माल मुकदमाती का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेशानुसार  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा  संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी०आर० वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा कोतवाली लालकुआं के 17 लंबित मालों का निस्तारण किया गया। यह 17 माल मुकदमाती (08 जुआं अधिनियम , 01 आबकारी अधिनियम, 06 आर्म्स एक्ट, 01आईपीसी तथा 01 पशु क्रूरता अधिनियम) से संबंधित थे ।

उक्त माल का निस्तारण मा0 न्यायलय द्वारा गठित टीम के उपस्थिति में कराया गया। जुआं अधिनियम से संबंधित 08 मालों का कुल 17,720 रू0 तथा आबकारी अधिनियम के माल का 670 रुपए कुल 18,390 रुपए राजकोश में जमा कराया जाएगा। भविष्य में भी इसी प्रकार लंबित मालों के निस्तारण की कार्रवाई जारी रहेगी।

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर  लालकुआं थाने के लंबित माल मुकदमती का किया गया निस्तारण

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर  लालकुआं थाने के लंबित माल मुकदमती का किया गया निस्तारण

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.