ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में श्री राम सेवक सभा के द्वारा होली फोटो प्रतियोगिता आयोजित का आज होगा आनलाइन परिणाम घोषित, अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर थ्री कपूर, अनूप साह और प्रदीप पांडे होगें निर्णयक

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में प्रायोजक द कूर्मांचल बैंक के सहयोग से फागोत्सव (होली)में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है।

इन प्रतिभागियों का परिणाम आज 14 मार्च शनिवार को शाम चार बजे आनलाइन निर्णायकों के माध्यम से किया जाएगा। 

प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि निर्णायकों में थ्री कपूर, अनूप साह और प्रदीप पांडे जो

तीनों अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफरों के निर्णय के बाद विजेताओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। यह परिणाम आनलाईन देखने के लिए गुगल मीट में जुड़ना होगा। 

श्री जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, 7500 द्वितीय, 5000 तृतीय 3500 और अन्य सांत्वना पुरस्कार रखें गए हैं।

सभी विजेताओं को ट्राफी प्रदान की जाएगी साथ ही प्रथम विजेता को कौसानी में आयोजित कार्यशाला में फ्री सुविधा के साथ प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।

विजेताओं को नवसंवत्सर पर श्रीराम सेवक सभा में पुरस्कार वितरित किये जाएगें। साथ ही सभा भवन में प्रतिभागियों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पदोन्नति के बाद टिहरी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.