ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा Operation Crackdown Verification Drive जनपद नैनीताल में असरदार साबित हो रहा है।

अब तक 5 हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि 409 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर 15 फरवरी 2026 से एक माह तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष टीमें गठित कर आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, होटल-ढाबों, शैक्षणिक संस्थानों, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद में बाहरी व्यक्तियों की आपराधिक गतिविधियों में संभावित संलिप्तता को देखते हुए डॉ. जगदीश चन्द्र (एसपी नैनीताल) एवं मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

 24 फरवरी 2026 तक की प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार है:

5368 होटल/ढाबों व संस्थानों की जांच

409 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई

319 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई

88 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत कार्रवाई

02 व्यक्तियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई

नैनीताल पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन एवं कार्रवाई की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुंबई में पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.