रानीखेत। स्व. श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा में राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कक्षाओं के राजनीति विज्ञान विषय में अध्ययनरत 35 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

महाविद्यालय रानीखेत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ0 बृजेश कुमार जोशी एवं डॉo धीरज सिंह खाती के निर्देशन में संपन्न हुआ l महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo पुष्पेश पांडे द्वारा प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किये गये ।

महाविद्यालय रानीखेत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टर के दिग्विजय कुमार प्रथम , बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टर के भुवन चन्द्र, द्वितीय और बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टर की पूजा नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय रानीखेत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

इसके साथ ही टीना आर्या बी0 ए0 षष्ठम सेमेस्टर, कुमारी बेबी, बी0 ए0 षष्ठम सेमेस्टर माया मनराल बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टरऔर नवाज हुसैन,बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टर को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया प्राचार्य प्रो0 पांडे ने समस्त विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दीं ।महाविद्यालय रानीखेत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

पुरस्कार वितरण में डॉ0 दीपा पांडेय, डॉ0 बी0 बी0 भट्ट,डॉ0 निधि पांडेय, एवं विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.