ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। प्रकृति को विज्ञान की सबसे बड़ी प्रयोगशाला मानने वाले देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी एवं आईआईटी कानपुर के पूर्व आचार्य पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा आगामी 14 और 15 मई को नैनीताल जनपद के शिक्षकों और प्रशिक्षु शिक्षकों से रूबरू होंगे। यह दो दिवसीय कार्यशाला डायट भीमताल में आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कार्यशाला के संबंध में डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने बताया कि कार्यक्रम में विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विषय के शिक्षक, प्रशिक्षु शिक्षक और छात्र प्रतिभाग करेंगे। प्रो. एच.सी. वर्मा विज्ञान और भौतिक विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल और व्यवहारिक तरीके से समझाने के अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही वे यह भी बताएंगे कि किस प्रकार भौतिक विज्ञान को सामान्य जीवन और प्रकृति से जोड़कर आसानी से समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रो. वर्मा शिक्षकों और छात्रों से संवाद करते हुए वैज्ञानिक सोच और सामाजिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज में विकसित करने पर भी अपने विचार रखेंगे। जनपद नैनीताल में इस तरह का यह पहला अवसर होगा, जब प्रो. एच.सी. वर्मा सीधे शिक्षकों और प्रशिक्षु शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे।

डायट भीमताल के प्राचार्य सुरेश चंद्र ने इसे जनपद के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि यह कार्यशाला आने वाले समय में भौतिक विज्ञान शिक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से शिक्षकों और विद्यार्थियों को विज्ञान को नए नजरिए से समझने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.