ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में ऑल सेंट्स कॉलेज में दिल्ली की प्राइमरी प्लस मीडिया संस्था द्वारा इनक्रेडिबल इंडिया कार्यशाला के चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्यरत विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज में दिल्ली की प्राइमरी प्लस मीडिया संस्था द्वारा इनक्रेडिबल इंडिया कार्यशाला के चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 6 तक के सभी बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।
चित्रकारी के लिए छात्राओं को संस्था द्वारा विषय भी दिए गए थे। बच्चों ने ‘फॉरेस्ट एंड इनोवेशन: न्यू सॉल्यूशन फॉर ए बैटर वर्ल्ड’ और ‘बर्ड्स ऑफ द हिल्स’ विषय पर चित्रकारी कर अपने रचनात्मक गुरों का परिचय दिया।

प्रतियोगिता की खास बात ये रही कि भले ही सबसे अच्छे चित्रों को पुरस्कृत किया जाएगा लेकिन सभी बच्चों के चित्रों को इनक्रेडिबल इंडिया वेब पोर्टल पर डाला जाएगा।

जिससे वह और उनके परिजन अपने जीवन में कभी भी और कहीं भी इन चित्रों को देख सकते हैं।
तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला के अंतर्गत कल कक्षा 7 से 12 तक की छात्राएं जहां इंग्लिश क्रिएटिव प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

कक्षा 2 से 6 तक के बच्चे मल्टीपल इंटेलिजेंस कैंप में अनेकानेक गतिविधियों में प्रतिभाग कर कई नए गुणों से परिचित होकर मनोरंजक तरीके से नई नई क्रियाएं सीखेंगी।
कार्यशाला के तीसरे दिन कक्षा 7 से 12 तक की छात्राएं मल्टीपल इंटेलिजेंस कैंप में प्रतिभाग कर अपने समावेशी विकास की ओर अग्रसर होंगी।

प्रतियोगिता के दौरान ऑल सेंट्स की शिक्षिकाओं सहित प्राइमरी प्लस मीडिया के मनबीर बेदी, आंचल मल्होत्रा, रेनू सिंह, सुनीता और नरेश झावर मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.