ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

रिपोर्टर गोविंद राना 

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। राजकीय इंटर कालेज सैंणराथी में अभिभावक-शिक्षक संघ की अहम गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें डॉ मनोज जोशी जी ने संचालन कर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन पर उपस्थित अभिभावकों से विस्तृत विचार -विमर्श किया।

 सत्येन्द्र भंडारी प्रधानाचार्य महोदय द्वारा विद्यालय से सम्बन्धित मूलभूत समस्याओं से उपस्थित अभिभावकों को अवगत कराया गया तथा, छात्र दैनिक उपस्तिथि, दसवीं एवं बारहवीं की कक्षाओं का रविवार को भी विषयाध्यापकों द्वारा अध्यापन एवं आगामी बोर्ड परीक्षा 2024-25 पर विगत वर्षों की तर्ज पर इस वर्ष भी शत् -प्रतिशत एवं बेहतर परीक्षा परिणाम का आह्वान किया गया।

 नरेन्द्र सिंह मेहता  प्रतिनिधि प्रशासक सैंणराथी ने कहा कि विद्यालय में भौतिक संसाधनों की कमी एवं मरम्मत कार्य के लिए निरंतर सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की जा रही है जिसमें विद्यालय में मरम्मत कार्य किया जाना सुनिश्चित है ।

विद्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण की स्वीकृति हुई है जिसमें विद्यालय परिसर के नजदीक के भूस्वामियों से तीनों ग्राम पंचायत की जनता का निवेदन आप क्षेत्रहित में अपना अमूल्य भूमिदान कर भविष्य निर्माण के नींव एवं साक्षी बनेंगे।

यह भी पढ़ें :  नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर के तीन वाहन कुर्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.