ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

उच्च न्यायालय में गुहानाथन नरेंद्र ने ऊत्तराखण्ड के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र ने ऊत्तराखण्ड के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। फुल कोर्ट रेफरेंस के साथ ही आंध्र प्रदेश से आए मुख्य न्यायाधीश ने कानून का पालन करने को कहा है।

गुरुवार को देहरादून राजभवन में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण करने के बाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से आए न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र ने आज फुल कोर्ट रेफरेंस के बाद चार्ज संभाल लिया है।

कार्यक्रम की संचालक रजिस्ट्रार जर्नल कहकशा खान ने पहले महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.एस.रावत, न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी को अपनी बात कहने के लिए आमंत्रित किया।

वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी ने अपने शुक्ष्म अभिभाषण में मुख्य न्यायाधीश के बारे में बताया और फिर उन्हें प्रदेश की भौगोलिक स्थितियों से अवगत कराया। सी.जे.गुहानाथन नरेंद्र ने अपनी शक्तियों के अनुसार न्याय के स्तर को ऊपर ले जाने की कोशिश करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि ऊत्तराखण्ड में न्यायपालिका एक बड़ी चुनौती से गुजर रही है और उसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि यहां के अधिवक्ताओं और स्टाफ की समस्याओं का मेरे कार्यकाल में समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। अंत मे उन्होंने सभी से कानून का पालन करने को कहा।
इस मौके पर न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित के अलावा महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, जी.ए.अमित भट्ट, बार काउंसिल अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, महेश साह, देवेंद्र पाटनी, अधिवक्ता राजीव बिष्ट, संजय भट्ट, पीयूष गर्ग समेत आयुक्त दीपक रावत, डी.आई.जी.योगेंद्र सिंह रावत, डी.एम.वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीना व एस डी एम प्रमोद कुमार अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला ओखलकांडा के युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.