ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी।  निकाय चुनाव की आज से प्रक्रिया पूरे राज्य में शुरू हो गई है. कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम के मेयर के पद के लिए आज से तहसील और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन शुरू हो गए हैं।

30 दिसंबर तक प्रत्याशी सिटी तहसील और मजिस्ट्रेट कार्यालय में आकर अपना नामांकन करेंगे नगर निगम क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर परितोष वर्मा ने बताया कि आज से मेयर पद के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं।

30 दिसंबर तक नामांकन होंगे 31से 1 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच 2 जनवरी को नाम वापसी का समय है और 23 जनवरी को मतदान वह 25 जनवरी को मतगणना होगी निर्वाचन विभाग ने निर्वाचन संबंधित अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

हल्द्वानी में नगर निगम के 60 वार्ड मे पार्षदों के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया भी होगी उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के हिसाब से ही मेयर और पार्षद नामांकन कर सकेंगे।

पहले दिन नामांकन पत्र खरीदने को लेकर सुबह सही प्रत्याशियों में भीड़ देखी जा रही है महिला और पुरुष प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद कर अपनी तैयारी कर रहे हैं।

नामांकन पत्र खरीदने वाले दावेदारों का कहना है कि चुनाव को लेकर काफी उत्साह है निकाय चुनाव 1 साल बाद लेट से हो रहा है ऐसे में लोगों में उत्साह भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कीटनाशक का सेवन कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.