ब्रेकिंग न्यूज़

 रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में हुई अग्निवीरों की पासिंग आऊट परेड 989 अग्निवीर बने सेना का अभिन्न अंग

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में शनिवार के अग्निवीर पासिंग आऊट परेड के हजारों लोग गवाह बने। भारतीय सेना को अग्निवीर सैनिकों के रूप में 989 नए जांबाज मिल गए हैं।

बता दें दे कि 31 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद इन जबाजों ने आज देश की आन बान और शान पर मर मिटने की कसम खाई। यहा एक भव्य परेड समारोह के दौरान धर्म गुरुओं ने 989 अग्निवीरो को शपथ दिलाई।

रानीखेत के सोमनाथ मैदान में शनिवार का दिन एक ऐतिहासिक दिन रहा, यहां अग्निवीरों के तीसरे बैच की पासिंग आऊट परेड हुई जिसे देखने अग्निवीरों के परिजन भी मौजूद रहे।

सर्व प्रथम देश व रेजीमेंट के ध्वज को सलामी दी गई तो वहीं नागा व कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट कर्नल सुनील कटारिया और टीबीसी कर्नल प्रभु आर डब्ल्यू ने परेड की सलामी ली।

भव्य पासिंग आऊट परेड समारोह में ट्रेनिग के दौरान उत्कृष्ठ कार्य व प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने बैज लगाकर सम्मानित किया।

समारोह में सेना के बैंड ने मधुर स्वर लहरी बिखेर कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने सभी अग्निवीरों के परिजनों को बधाई दी और अग्निवीरों का हौसला बढ़ाते हुए तत्परता से देश सेवा में जुटने का आह्वाहन किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा का जज्बा लिए युवाओं ने अग्निवीर बनने का निर्णय लिया, जो गौरव की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये अग्निवीर थल सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा करेंगे और इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अगस्त, 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.