ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। पटेल चौक पर चल रहा धरना आज 12वें दिन पहुंच गया। न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रही पहाड़ी आर्मी ने घोषणा की है कि वह अपना धरना 5 मार्च तक स्थगित कर रही है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ 6 मार्च से पुनः धरना शुरू किया जाएगा।

धरने के दौरान पहाड़ी आर्मी और पीड़ित परिवार ने लगातार न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उनका कहना है कि अब तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। संगठन ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

आज के धरने में जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, दीपा बोरा, मोहन बोरा और विनोद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आंदोलनकारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे और 6 मार्च से फिर से मजबूती के साथ धरना प्रारंभ करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल-कैंची धाम रोपवे परियोजना को लेकर तेज हुई कवायद, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने किया स्थलीय निरीक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.