ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र से शाम के समय गुलदार कुत्ते को उठा ले गया गुलदार दिखाने से लोग आए दहशत में

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में घर के आगे से शाम को ही कुत्ते को उठा ले गया गुलदार। रोज रोज आने वाले गुलदार से क्षेत्रवासियों में दहशत। लाठी डंडों से गुलदार को खदेड़ने पहुंचे क्षेत्र के युवा।

     नैनीताल के तल्लीताल में पुराने रामलीला मैदान के समीप एक गुलदार प्रतिदिन आ धमक रहा है। क्षेत्रवासियों में उसका खफा बनता जा रहा है। आज शाम 7:30 बजे गुलदार घरों के आगे से पालतू कुत्ते को उठा ले गया।

गुलदार की चहलकदमी के सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आए हैं। दहशत में आए लोगों ने आत्मरक्षा में लाठी डंडे उठा लिए और गुलदार के संभावित ठिकानों की तरफ हांका लगाते हुए निकल पड़े। गुलदार के पंजों के निशान और उसके दीवार पार करने से स्थान पर लोगों की भेद लग गई।

इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम 7:30बजे गुलदार तेजी से आया और उसने कुत्ते को उठाया और दीवार फांदकर जंगल की तरफ ले गया। कहा कि गुलदार हररोज की तरह कल भी देखा गया था।

फारेस्ट के आर.ओ.नितिन पंत ने कहा कि उन्होंने विभागीय टीम मौके पर भेज दी है और लोगों से अंधेरे में बाहर कम निकलने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से जोड़े या ग्रुप में ही वन्यजीव प्रभावित क्षेत्र को पार करने को भी कहा है।

ग्रामीणों में गुलदार के इस तरह हररोज आने से भय का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र के गौरव चौहान, अजय वीर पवार, रोहित मुल्तानीया, नितिन सिलेला, राजा मास्टर, हरीश पवार, राजेश मुल्तानीया जीसाहन आदि गुलदार के भय से उसे जी.आई.सी.होते हुए जंगल की तरफ खदेड़ आए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.