ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग एसडीएम कोर्ट पहुंच गए।

जहां उन्होंने गैस की कालाबाजारी और सप्लाई में हो रही देरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

लोगों का कहना है कि बिठौरिया नंबर 1 के देवकी विहार, तिवारी कॉलोनी सहित कई इलाकों में पिछले 15 दिनों से इंडियन गैस की सप्लाई नहीं हुई है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरन इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है।

वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इंडियन गैस काठगोदाम और हल्द्वानी एजेंसी द्वारा रोस्टर जारी किया गया है।

जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग 25 मार्च या उससे पहले की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। फिलहाल, प्रशासन के आश्वासन के बावजूद लोगों को राहत मिलने का इंतजार है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा अपने दरबार में विराजमान, ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.