ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

अल्मोड़ा। पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या-9 में संचालित आयुष विंग में लंबे समय से मुख्य फार्मेसी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

इससे आयुर्वेदिक उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या के समाधान के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अल्मोड़ा के कार्यालय से आदेश जारी कर फार्मेसी अधिकारी मदन प्रकाश को आयुष विंग जिला चिकित्सालय में सेवाएं देने के लिए तैनात किया गया है।

आदेश के अनुसार मदन प्रकाश, जो वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगरखान में कार्यरत हैं, अब सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में छह दिन जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में अपनी सेवाएं देंगे। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले उन्हें सप्ताह में केवल तीन दिन के लिए यहां सेवाएं देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए अब उनकी सेवाएं छह दिन कर दी गई हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से इस विषय पर वार्ता की और देहरादून स्थित विभागीय उच्चाधिकारियों से भी संपर्क साधा।

साथ ही सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

लगातार प्रयासों के बाद विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है, जिससे आयुष विंग में आने वाले मरीजों को आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता में राहत मिलने की उम्मीद है और चिकित्सालय की व्यवस्था भी पहले से अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के चकलुवा में 24वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.