ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 डीडी उत्तराखंड की काव्य गोष्ठी में चयनित हुए सुरंग गाँव के कवि संजय

 डीडी उत्तराखंड के चैनल पर नजर आएंगे कवि संजय परगाँई

 संजय का दूरदर्शन उत्तराखंड की काव्य गोष्ठी में चयन होने पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल

हल्द्वानी। दूरदर्शन उत्तराखंड के चैनल से प्रसारित होने वाली हिंदी काव्य गोष्ठी में नैनीताल जिले के ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी कवि संजय परगाँई का चयन हुआ है। जिनको कार्यक्रम अधिकारी आद. विकास कोटनाला जी के द्वारा‌ आमंत्रित किया गया था।

बुधवार , 22 मई को हिंदी काव्य गोष्ठी की रिकाॅर्डिंग दूरदर्शन उत्तराखंड के देहरादून स्टूडियो में हुई। जिसमें पाँच कवियों को आमंत्रित किया था। जिसका संचालन देहरादून की कवयित्री आद. शिखा अग्रवाल जी के द्वारा किया गया।

जिसमें कवि संजय परगाँई ने अपने उत्तराखंड के मुख्य मुद्दों पर अपनी रचनाएं रखी जिसका प्रसारण दूरदर्शन उत्तराखंड के कार्यक्रम हिंदी गोष्ठी में 25 मई 2024 शनिवार को सायं 05 बजे दूरदर्शन उत्तराखंड के टीवी चैनल तथा यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा।

इस काव्य गोष्ठी में टिहरी से जगदीश ग्रामीण , हरिद्वार के डा. अशोक गिरि , देहरादून के सी. बी. द्विवेदी को आमंत्रित किया गया था।डीडी उत्तराखंड के चैनल पर नजर आएंगे कवि संजय परगाँई

 बताते चलें कवि संजय पहले भी लखनऊ , पंतनगर , वाराणसी , गदरपुर जैसे अन्य कई कवि सम्मेलनों में सम्मानित हो चुके हैं।

संजय की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल हैं। जिसके लिए संजय को विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा स्वजनों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.