हल्द्वानी। भारी वर्षा के चलते देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज, रकसिया नाला व दमवाडूंगा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने पर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी मौके पर

     भारी वर्षा के चलते देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज, रकसिया नाला एवं दमुआडूंगा क्षेत्र में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है।

 क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

आसपास के लोगों को पुलिस द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर सतर्क रहने व सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है।

 नाले-खाल उफान पर आने की स्थिति में जनता को खतरे की संभावना देखते हुए समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस कर्मियों को बैरियर लगाने एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला पुलिस लगातार निगरानी व भ्रमण पर है।

आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें एवं सुरक्षा हेतु पुलिस की सलाह का पालन करें।

सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर :

112 / 9411112979

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं : महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.