पुलिस और एसओजी ने 1 किलो चरस और 57 हजार रुपए नगदी समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने एक किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे हैं। पकड़ा गया एक तस्कर अनीस अलीगढ़ उ.प्र.का तो दूसरा तस्कर विक्रम थाना खन्स्यु जिला नैनीताल का रहने वाला हैं।

 दोनों तस्करों को पुलिस टीम ने भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र  से पकड़ा है। यह कार्रवाई देर रात की गई है। दोनों ही तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

 पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस को ₹57000 नगद भी मिले हैं। दोनों का कोई आपराधिक इतिहास फिलहाल नहीं है। फिर भी पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार: कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की मौत, मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.