ब्रेकिंग न्यूज़

सट्टे की खाईबाड़ी करते 02 सटोरियों को वनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टा सामग्री के साथ नगदी बरामद

नैनीताल। पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सभी थाना प्रभारियों को सट्टा पर्ची लगाकर जुआ खिलवाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

     इस क्रम में दिनांक 26.10.2023 को थानाध्यक्ष वनभूलपुरा की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान क्रमशः का0 भूपेन्द्र जेष्ठा, का0 यासीन तथा का0 परवेज अली, का0 मुन्ना सिंह द्वारा दो मामलों में वनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक का बगीचा पावर हाउस के पीछे 02 व्यक्तियों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। 

     दोनों के कब्जे से क्रमशः सट्टे की पर्चियॉ, पैन, एवं 1210 रूपये एवं 1050 रूपये बरामद किये गये हैं। उक्त मामले में वनभूलपुरा थाने में मु0अ0सं0- 316 एवं 317/23 धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।   

सट्टे बाज गिरफ्तार

1- सुलेमान उर्फ सलमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी- मलिक का बगीचा वनभूलपुरा।

2- रिहान उर्फ पोलार्ड पुत्र अब्दुल रहमान निवासी- मलिक का बगीचा पावर हाउस के पीछे

बरामदगी-

1- सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं 1210 रूपया नगदी।

2- सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं 1050 रूपया नगदी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 1 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.