ब्रेकिंग न्यूज़

 फौजदारी के मामले में फरार चल रहे समाजिक कार्यकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। फौजदारी के मामले में फरार चल रहे थाना भतरौंजखान के नूना गांव निवासी दीपक करगेती पुत्र चंद्रशेखर करगेती को पुलिस ने भतरौंजखान बाजार से गिरफ्तार कर लिया। 

बता दे कि बिगत दिवस हुए इस कार्यवाही में न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण के आदेश पर भतरौंजखान पुलिस ने यह कार्रवाई की।

फौजदारी संख्या 107/2023 के तहत यह कार्रवाई की गई। वही आरोपी ने पुलिस के आने पर भगाने का प्रयास किया।

जिसे पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी यह भी आ रही है कि यह सत्ताधारी पार्टी के सदस्य रहे हैं।

इन्होंने वर्ष 2022 मे रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा है।

वही न्यायालय में पेश करने के बाद जमानत की बहस के बाद न्यायाधीश के समक्ष आरोपी के अधिवक्ता एवं सरकारी अधिवक्ता के बहस करने के बाद आरोपी को 40 हजार के निजी मुचलके एवं 2 जमानतियो के प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी गई।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में छह बच्चों की मां 22 साल के युवक संग लापता, पति ने लगाए गहने और नकदी ले जाने के आरोप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.