ब्रेकिंग न्यूज़

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी,3 व्यक्ति गिरफ्तार

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नैनीताल पुलिस का नशे में वार लगातार

वनभूलपुरा / भवाली पुलिस ने 242 पव्वे देशी शराब की बरामद  3 व्यक्ति गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में लगातार कार्यवाही की जा रही है।  

थाना वनभूलपुरा

    थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी प्रभारी नेतृत्व में पुलिस टीम का0 भूपेंद्र जेष्ठा, का0 मो0 यामीन द्वारा राजपुरा रेलवे फाटक के पास सचिन माहेश्वरी पुत्र स्वर्गीय माहेश्वरी निवासी माहेश्वरी टेंट हाउस धोबी घाट राजपुरा के कब्जे से 96 पव्वे देशी मसालेदार शराब दबंग मार्का बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाने में 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कोतवाली भवाली

   थानाध्यक्ष भवाली श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में अ0उ0नि0 गोविंदी टम्टा, हे0का0 प्रेम प्रकाश, का0 आनंद राणा द्वारा चैकिंग के दौरान 1- प्रेमलाल पुत्र राम निवासी गैरारी लटवाल भवाली के कब्जे से 56 पव्वे देशी शराब

2- पुलिस टीम उ0नि0 दलीप सिंह, का0 राजेन्द्र सती, का0 जगदीश धामी द्वारा विनोद कुमार पुत्र पानी राम निवासी गंगोरी भवानी के कब्जे से 90 पव्वे देशी शराब बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रुड़की में डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.