ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवालहल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशतउत्तराखंड में मॉनसून का रौद्र रूप बरकरार: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में स्कूल बंद, चमोली में बर्फबारी और 19 सड़कें ठप

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

70-80 CCTV खंगालकर रामनगर पुलिस ने दबोचे 10-10 हजार के 02 ईनामी वाहन चोर, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के दो ईनामी वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार 09 मई 2026 को भवानीपुर रामनगर निवासी बृजमोहन पुत्र कृपाल सिंह ने कोतवाली रामनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में एफआईआर संख्या 143/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब 70 से 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध चोरी किए गए ट्रैक्टर को ले जाते दिखाई दिए। मैनुअल और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान अतीक और सद्दाम निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई, जो पीरूमदारा स्थित स्टोन क्रेशर में चालक का कार्य करते थे।

पुलिस ने 19 मई 2026 को पीरूमदारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिस पर एसएसपी नैनीताल द्वारा उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अतीक पुत्र हफीज तथा सद्दाम पुत्र लड्डन शाह निवासी फरीदनगर वार्ड नंबर-7 थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद शामिल हैं।

एसएसपी नैनीताल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को 2000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के पाण्डेछोड़ गांव में ककड़िया नाले का कहर, 23 घरों में घुसा बरसाती पानी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.