ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं मंडल में पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर तबादला अभियान चलाते हुए 357 सिपाहियों और 84 उपनिरीक्षकों (एसआई) के ट्रांसफर किए हैं। इस कदम को लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों के संतुलित पुनर्विन्यास के रूप में देखा जा रहा है।

तबादलों का मुख्य उद्देश्य मैदान और पर्वतीय क्षेत्रों के बीच पुलिस बल का संतुलन स्थापित करना है। इसके तहत नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में तैनात 160 सिपाहियों को अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे पर्वतीय जिलों में भेजाँँँं गया है। वहीं इन चारों जिलों में कार्यरत 197 सिपाहियों को मैदान क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अल्मोड़ा से 48, बागेश्वर से 39, चंपावत से 30 और पिथौरागढ़ से 80 सिपाहियों को मैदान में तैनाती दी गई है। इसी तर्ज पर 84 उपनिरीक्षकों का भी पहाड़ और मैदान के बीच आदान-प्रदान किया गया है।

यह पूरी प्रक्रिया कुमाऊं रेंज के आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशों पर तेजी से लागू की जा रही है। उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को तत्काल प्रभाव से संबंधित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर सकें।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस बड़े फेरबदल से कार्यक्षमता में सुधार होगा, साथ ही पारदर्शिता और निष्पक्षता को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कदम कुमाऊं मंडल में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.