हल्द्वानी। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में होने जा रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को सम्बंधित ब्लॉक के प्रभारी पुलिस अधिकारियों ने किया ब्रीफ, मुस्तैदी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के दिए निर्देश

नैनीताल जिले के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट, कोटाबाग, हल्द्वानी, भीमताल व रामनगर ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना प्रकिया के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी ब्लॉकों के प्रभारी पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा ओखलकांडा में, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी (नोडल अधिकारी निर्वाचन) द्वारा हल्द्वानी में,  प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली द्वारा ब्लॉक रामगढ़ में, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा कोटाबाग में,  दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं द्वारा भीमताल , सुमित पांडे सीओ रामनगर द्वारा रामनगर समेत अन्य ब्लॉक प्रभारियों द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की मतगणना ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग में सभी सुरक्षा कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन/उपबंधों के अनुसार सतर्कता और मुस्तैदी के साथ निर्वाचन प्रकिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

▪️राजपत्रित अधिकारी–07
▪️निरीक्षक/थानाध्यक्ष–19
▪️उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक–104
▪️हेड कांस्टेबल–116
▪️कांस्टेबल–481
▪️होमगार्ड–360

कुल–1067

साथ ही विभिन्न स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त पीएसी/सशस्त्र पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.