ब्रेकिंग न्यूज़

 पिस्टल से फायर करने वाले 03 आरोपियों को लालकुआं पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

लालकुआं। कमल सिंह दानू पुत्र गोपाल सिंह दानू निवासी इन्द्रानगर प्रथम, बिन्दुखत्ता लालकुआं, जनपद–नैनीताल द्वारा कोतवाली लालकुआं में आकर तहरीर दी गई कि दिनांक 15-01-2024 को आरोपियों द्वारा वादी उपरोक्त के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से तमंचे के 02 राउंड फायर किया गया।

तहरीर के आधार पर  डी०आर०वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं द्वारा तत्काल कोतवाली लालकुआं में एफआईआर न0- 17/24 धारा- 147/148/307/323 भा0द0वि0 बनाम भगत सिंह दरियाल आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा लालकुआं क्षेत्र में घटित उपरोक्त घटना में संज्ञान लेकर संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी तथा  संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में तत्काल थाना स्तर 3 अलग-अलग टीमें गठित की गई। जिनके द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरों को चेक किया और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर सूचना प्राप्त कर मुखबिर मामूर किए गए।

मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को आर.टी.रोड बिलियर्ड बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों द्वारा बताए गया कि दिनांक 15.01.2024 को लालकुआं घोड़ानाला रेलवे फाटक पर लङाई झगङा हो गया था। भगत दरियाल, देवेन्द्र सिंह नैनवाल, सचिन,विजय जोशी, सुभम दानू मेरे दोस्त हैं।

कमल लोग मुझे रेलवे फाटक के पास दिखे तो हम लोग कमल के पास पहुंचे पुरानी चुनाव की रंजिश के चलते झगड़ा शुरू हो गया। भगत ने डराने के लिए अपनी नकली पिस्टल कमल दानू के सीने के पास लाकर ट्रिगर दबा दिया।

वहा पर खङे लोगो ने भगत को पकङने का प्रयास किया तो हमने मारपीट शुरु कर दी और सचिन ने वही पड़े लोहे के पाइप से कमल के सिर पर जोर से मार दिया।सचिन ने लोहे का पाईप भगत को दे दिया था।

उसके बाद उसने अपने घर को जाने वाले रास्ते में देवी मन्दिर से कुछ आगे पेङ के नीचे पिस्टल और लोहे के पाईप को पत्ते और झाड़ियां में ढककर छिपा दिया था।

आरोपीयो से एक पिस्टल,एक लोहे का पाईप,

गिरफ्तार आरोपी:

1- भगत सिंह दरियाल पुत्र देव सिंह दरियाल निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना- लालकुआं जनपद- नैनीताल उम्र-24 वर्ष।

2-सचिन सिंह दानू पुत्र देवेन्द्र सिंह दानू निवासी विकासपुरी नं0-02 बिन्दुखत्ता थाना- लालकुआं जनपद- नैनीताल उम्र- 25 वर्ष।

3- सतीश सनवाल पुत्र कृषणा नन्द सनवाल निवासी- इन्द्रपुर गरवाल हल्दूचौङ थाना- लालकुआं उम्र- 30 वर्ष।

पुलिस टीम:-

1- वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री हरेंद्र सिंह नेगी।

2-उप निरीक्षक श्री गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता।

3- कांस्टेबल श्री आनंदपुरी।

4-कांस्टेबल श्री वीरेंद्र रौतेला।

5- कांस्टेबल श्री चंद्रशेखर मल्होत्रा।

6-कांस्टेबल श्री कमल बिष्ट।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव : नामांकन में हुड़दंग पर पुलिस का कडाप्रहार, प्रत्याशियों सहित सैकड़ों समर्थकों पर एफआईआर 

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.