हुडदंग व किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस की कार्यवाही जारी

नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 35 लोगों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत की कार्यवाही, 10 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थान एवं नदी में नहाने के साथ साथ हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 काठगोदाम पुलिस द्वारा  काठगोदाम क्षेत्र में चित्रशिला घाट के पास रानीबाग और HMT लमजाला के पास नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

नदी में नहा रहे एवं हुड़दंग मचा रहे 35 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

साथ ही उत्पात मचाने वालों के 10 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।
सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

पुलिस टीम में
1- SO विमल मिश्रा
2- SI फ़िरोज़ आलम
3- ASI अरविंद सिंह
4- कानि0 उमेश प्रसाद
5- कानि0 करतार सिंह
6- म0कानि0 शीला कुंवर
7- म0का0इंदु जलाल
8- कानि0 महेश बृजवाल
9- कानि0 चिंटू कुमार

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.