एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश पर होली पर्व में सघन चैकिंग में लगातार नशे की तस्करों की हो रही गिरफ्तारी

SOG/हल्द्वानी पुलिस ने 2 लाख रुपये की अफीम के साथ 2 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी।    प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एवं होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण प्रभारी एसओजी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में दिनाँक- 11/03/2025 को पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास हीरो एचएफ डीलक्स UK 18R-1301 को रोककर चैक किए जाने पर बाइक में सवार 02 युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम*श बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

    पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि ये लोग (अफीम अनुराग कश्यप नाम के व्यक्ति जो कि ढकिया उधमसिंह नगर का रहने वाला है से लेकर आए हैं।

अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे इससे पहले गिरफ्तार हो गए। इस संबंध में भी जांच जारी है।

     दोनों अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1- अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर 

2- बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी हजीरा गांव बरहनी थाना बाजपुर 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिठाई-बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.